खरोरा: ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

Date:

ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

बैंक ऑफ बडौदा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रायपुर द्वारा ग्रामीण बेरोजगार महिलाओं व पुरुषो को कौशल विकास कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय निःशुल्क राजमिस्त्री का प्रशिक्षण तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना में किया जा रहा है, जहाँ 31 ग्रामीण महिलाओं को संस्था द्वारा निःशुल्क राजमिस्त्री संबंधित तकनीकी ज्ञान, बाजार की मांग अनुरूप उद्यमिता विकास तथा बैंकिंग की जानकारी दी जा रही है ताकि भविष्य में ग्रामीण अंचलों में शासन की योजना के तहत होने वाले निर्माण कामों में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके तथा पलायन रुके। इस संबंध में संस्था के निदेशक श्री सुशीलराम, सीनियर फैकल्टी श्री कौशल मिश्रा तथा सिविल इंजीनियर प्रशिक्षक श्री हेमंत पटेल के द्वारा प्रतिभागियों के मार्गदर्शन कर उन्हें बाजार की मांग के अनुसार कौशल विकास किया जा रहा है। संस्था के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर समस्त प्रतिभागियों को मनरेगा मानदेय के साथ-साथ राजमिस्त्री टूलकिट भी प्रदान कराया जाएगा, इसके अलावा स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन की सुविधा भी आरसेटी रायपुर द्वारा प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर अड़सेना गांव के दबंग सरपंच डॉ. श्री तेजराम पाल का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रतिभागियों को मिल रहा है। प्रशिक्षण का समापन 04 फरवरी 2026 को प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं टूलकिट वितरण के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...