क्राइम पेट्रोल: ट्रंक में इनकी थी लाश, इन्होंने मारा…पढ़िए पूरी कहानी!

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 में युवक किशोर पैंकरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से युवक का गला काटा और शव को सूटकेस में बंद कर उस पर सीमेंट का प्लास्टर चढ़ा दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का मास्टरमाइंड एएसआई का बेटा अंकित उपाध्याय है, जो पेशे से वकील है। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और दोनों हत्या के बाद रायपुर से दिल्ली भाग निकले। उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

CCTV फुटेज में दोनों कार से शव ले जाते दिखे। साथ ही एक स्कूटी सवार युवती भी संदिग्ध नजर आई। आरोपी अंकित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कार (अल्टो) में फर्जी नंबर प्लेट (सेंट्रो की) लगाई थी। सामने की प्लेट सही थी, लेकिन पीछे की नंबर प्लेट तोड़ी गई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...