किरण ही रहेंगे बीजेपी छत्तीसगढ़ के देव…आज हो सकता है ऐलान!

Date:

जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव ने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे यह तय हो गया है कि फिलहाल भाजपा प्रदेश स्तर पर किसी प्रकार के बदलाव के मूड में नहीं है।

किरण सिंहदेव का दूसरी बार अध्यक्ष बनना लगभग तय
किरण सिंहदेव का दूसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। आज उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद कई बड़े नेताओं ने किरण सिंहदेव को बधाई दी और कई नेताओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को पार्टी की ओर से उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी नए नेता को सौंपे जाने की थी चर्चा
यह महत्वपूर्ण है कि जब जिलों में अध्यक्षों के नाम तय हुए थे, तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी नए नेता को सौंपे जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

कई कयासों के मुताबिक, किरण सिंहदेव को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता था, और उनकी जगह प्रदेश भाजपा की कमान नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक या फिर अजय चंद्राकर को सौंपी जा सकती थी।

हालांकि, आज इन सभी कयासों पर विराम लग गया है, जब किरण सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया। अब सभी का ध्यान शुक्रवार को होने वाले औपचारिक ऐलान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

दुर्ग में नन गिरफ्तारी मामले पर बड़ी खबर…जरूर पढ़ें!

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) में धर्मांतरण (Religious Conversion)...

मंडल- सेक्टर गठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने लिया बैठक…पढ़िए पूरी ख़बर!

मंडल- सेक्टर गठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने लिया...

भूकंप के झटके से हिल गया छत्तीसगढ़ का यह जिला…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के...

मानचित्र घोटाला: बिलासपुर का मिस्टर इंडिया…पढ़ें पूरी खबर!

बिलासपुर नगर निगम में मानचित्र पासिंग से जुड़ा एक...