एक गांव ऐसा भी: नगर पंचायत नही बनाने सौंपा ज्ञापन…जानिए पूरी खबर!

Date:

बालोद: जिले के पलारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पलारी को नगर पंचायत बनाये जाने का विरोध किया है और सरकार से अपील करते हुए अपने गांव को ग्राम पंचायत ही रहने देने की मांग की है।
ग्रामीणों का तर्क है कि नगर पंचायत बनने से प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते चौपाल भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाता है, सरकारी फंड का लाभ ठेकेदारों,अधिकारियों और नेताओं को मिलता है, स्थानीयता की भावना को चोंट पहुंचना भी ग्रामीणों ने एक कारण बताया है।
पलारी ग्राम पंचायत धमतरी शहर से लगा हुआ है जिसका जिला बालोद पड़ता है ऐसे में लोगों ने इसे धमतरी जिले का हिस्सा बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने लिखित में नगर पंचायत नही बनाये जाने के लिए कलेक्टर को आपत्ति दर्ज कराई है और बताया है कि जिस जनसंख्या के आधार पर गांव को नगर पंचायत का दर्जा सरकार देना चाहती है दरअसल वह जनसंख्या हर साल कमाने खाने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर लेती है और गांव में महज 2 से 5 सौ लोग ही रह जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...