मंत्रिमंडल के आंकड़े या काम क्या मायने रखती है?

Date:

छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों बड़े रोमांचक मोड़ पर है। तीन नए मंत्री बनने की चर्चा है और मीडिया व जनता का उत्साह ऐसा मानो अब रायपुर से निकलते ही सीधा सिंगापुर की मेट्रो पकड़ लेंगे, और बिलासपुर की सड़कें बर्लिन जैसी चमकने लगेंगी।

पर जनाब, सरकार को बने हुए तो लगभग दो साल होने को हैं। ज़रा यह तो देखिए कि जो मंत्री पहले से गद्दी संभाले बैठे हैं, उन्होंने इन दो सालों में कितनी क्रांति कर दी? बेरोज़गारी का हल निकला या सिर्फ़ वादों की फाइलें मोटी हुईं? स्वास्थ्य सेवा सुधरी या अब भी मरीज़ स्ट्रेचर की जगह ठेले में जाते हैं? किसान खुशहाल हुए या अब भी खाद खरीदने और धान बेचने में लाइन ही सबसे बड़ी उपलब्धि है?

मीडिया भी गजब है नए मंत्रियों की खबर को ऐसे परोस रहा है जैसे टीवी सीरियल का नया हीरो आ गया हो और अब सारी कहानी पलट जाएगी। कोई पूछे कि भाई, जो पुराने हीरो थे, उनका रोल कैसा रहा? या फिर कहानी वही ढाक के तीन पात है?

असल सवाल यही है क्या हम हर बार नई नियुक्तियों के उल्लास में बस तालियाँ ही बजाते रहेंगे, या कभी मंत्रियों के कामकाज पर आईना भी दिखाएँगे? वरना छत्तीसगढ़ का विकास “भाषणों के मलेशिया” और “कागज़ी सिंगापुर” तक ही सीमित रह जाएगा।

पत्रकार जयदास मानिकपुरी की FB वॉल से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...