नाम स्पा सेंटर…जिश्मफरोशी का अड्डा! पढ़िए रायपुर की कहानी…

Date:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक वैलनेस सैलून एंड स्पा में छापा मारकर तीन युवतियों को मुक्त कराया।

इनमें से कुछ युवतियां ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से लाई गई थीं। पूछताछ में पता चला कि इन्हें जबरन इस काम में धकेला गया था।
महिला संचालक फरार, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्पा सेंटर की महिला संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अभी तक महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है।
इस बड़ी कार्रवाई के पीछे IG अमरेश मिश्रा (IG Amaresh Mishra) और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह (SSP Dr. Lal Ummed Singh) के निर्देश हैं। सोमवार को हुए अभियान में रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटर्स पर एक साथ छापेमारी की गई।

अभियान की अगुवाई CSP स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई और इसमें करीब 200 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

दस्तावेजों की जांच, स्टाफ से पूछताछ जारी
पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेंटरों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच की। खासकर उन लड़के-लड़कियों की पहचान की गई जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आए थे।

कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। संदेह के आधार पर कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस सघन अभियान में शामिल अधिकारियों में ASP लखन पटले (ASP Lakhan Patle), ASP कीर्तन राठौर (ASP Kirtan Rathore), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते (Addl. SP Daulat Ram Porte), CSP अमन झा (CSP Aman Jha), CSP अजय कुमार (CSP Ajay Kumar), और अन्य थाना प्रभारी व पुलिस बल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...