तोमर के वसूली गुर्गों की गिरफ्तारी: कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर!

Date:

राजधानी के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश लगातार रायपुर पुलिस कर रही है. उनके करीबियों पर भी कार्रवाई जारी है. वहीं पुलिस ने तोमर बंधुओं से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम के ग्रुप के जरिए अवैध वसूली का पूरा नेटवर्क चला रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से करोड़ों रुपये की लेनदेन से जुड़े साक्ष्य और मोबाइल फोन बरामद किया है।

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने थाना पुरानी बस्ती पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर आरोप है कि वे ‘तोमर बंधुओं’ के लिए ब्याज की वसूली का काम करते थे। पूछताछ में बंटी सहारे ने खुलासा किया कि वह पिछले दो वर्षों से रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर वसूली मैनेजर का काम कर रहा था. इसके लिए ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें ब्याज की रकम वसूली जाती थी और पूरा लेखा-जोखा संभाला जाता था।


वहीं दूसरी ओर राजधानी की महिला पत्रकार को वीडियो बना कर जान से मारने की धमकी देने वाले पर भी FIR दर्ज कर लिया गया है, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंच कर महिला पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराया है।
वहीं अब तक तोमर भाइयों की।फरारी जारी है पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है, इधर प्रदेश भर में इस मामले को लेकर भारी जनाक्रोश है साथ ही सरकार के नुमाइंदों पर संरक्षण और भगाने का आरोपी भी लग रहा है।

वहीं दूसरी ओर JCP-CKS के प्रमुख अमित बघेल ने भी चुनौती दी है की अब खारुन नदी आकर आरती क्यों नही कर रहें?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...