खरोरा: पूर्व नपं अध्यक्ष को गालीगलौज का हुआ था वीडियो वायरल…ये कार्रवाई हुई देखिए!

Date:

नगर पंचायत खरोरा के वार्ड नंबर 7 में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी और पार्षदों के समक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी को नामजद गाली गलौज का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा था जिस पर संज्ञान लेते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कुछ पार्षदों के साथ थाने पहुंचकर मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए FIR दर्ज कराया था।

दरअसल वार्ड नंबर 7 में निवासरत द्विवेदी दंपत्ति गौपालन के लिए पास ही स्थित सरकारी जमीन पर सालों से टीन सेड डालकर इस्तेमाल कर रहे थे जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत प्रबंधन ने बुलडोजर से टीन सेड को गिरा दिया था, इस बीच कुछ पार्षदों, नगर पंचायत के कर्मचारी और राजस्व कर्मचारियों के साथ तनातनी, गाली गलौज की स्थिति बन गई थी जिस पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, इस वीडियो में एक महिला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम लेकर गाली गलौज कर रही थी, जिस पर कार्यवाही के लिए पुलिस में शिकायत की गई थी, इस मामले में आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई पुलिस ने की है।

(आरोपी दंपति
योगेश द्विवेदी, गिरिजा द्विवेदी निवासी खरोरा वार्ड नं 7)

नगर पंचायत प्रबंधन लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रही है, नगर में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण और कब्जा का खेल धड़ले से जारी है जिस पर लगाम लगाने नगर पंचायत के सीएमओ और पूरा परिषद लगा हुआ है आने वाले समय में नगर में अतिक्रमण पर एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, अब देखना होगा की नगर में रसूखदारों का अवैध कब्जा गरीबों के अवैध कब्जे के मुकाबले कब तक टूटते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...